28 नवंबर 2014 - 19:57
सऊदी अरब में शिया मुसलमान बहुत मुश्किल हालात में।

लेबनानी अलअहद वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अली अलदबीसी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में कहा कि सऊदी अरब में शिया मुसलमान अत्यंत मुश्किल हालात में हैं।

अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना के अनुसार लेबनानी अलअहद वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अली अलदबीसी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में कहा कि सऊदी अरब में शिया मुसलमान अत्यंत मुश्किल हालात में हैं। और उन्हें सऊदी सरकार और चरमपंथ वहाबियों तथा दहशतगर्द गुटों की ओर से हिंसा और आक्रामकता का सामना करना होता है। अली अलदबीसी ने कहा कि सुनियोजित हमले, संविधान में शियों के लिए किसी तरह के अधिकार को स्वीकार न किया जाना, आर्थिक व सामाजिक अभाव और उम्र क़ैद वह भेदभाव है जो सऊदी समाज में शिया मुसलमानों के साथ रखा गया है। सऊदी अरब में मानवाधिकार यूरपेयन संगठन के प्रमुख अली अलदबीसी ने कहा कि सऊदी मीडिया शिया मान्यताओं के खिलाफ घृणा फैलाते हैं और उनके द्वारा प्रकाशित मीडिया के लेख उनके खिलाफ तोहमत और तकफीरियत से भरे होते हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार शिया इलाकों की आबादी के ढांचे को बदलने और सुनियोजित तरीके से इन क्षेत्रों की आबादी के ताने बानेको चरमरा करके वहाँ सुन्नी मुसलमानों को आबाद करना चाहती है। सऊदी अरब में बीस प्रतिशत शिया मुसलमान हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है।